फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The meeting also covered the issue of power.

बैठक में छाया रहा बिजली का मुद्दा

Mon, 27 Jun 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Mon, 27 Jun 2016 08:42 PM IST
विज्ञापन
The meeting also covered the issue of power.
कलेक्ट्रेट में हुई जिला उद्योग बंधु की बैठक - फोटो : अमर उजाला

जिला उद्योग बंधु की बैठक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में बिजली का मुद्दा छाया रहा। रात में बिजली फाल्ट होने, अफसरों के जिला मुख्यालय पर रात में न रहकर अन्य शहरों में रहने व औद्योगिक फीडर की स्थापना न किए जाने का मसला प्रमुखता से उठा।

विज्ञापन


उद्यमियों की समस्याओं को सुनने के बाद सीडीओ ने जल्द समाधान कराने के निर्देश दिए। बैठक में दिल्ली-गढ़ रोड पर स्थित फीडर को औद्योगिक फीडर घोषित किए जाने के प्रस्ताव पर व्यापारी नेता विजय अग्रवाल (तेल वालों ) ने कहा कि तहसील प्रशासन एलएमसी की भूमि दे दें तो फीडर बन सकता है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर दो सड़कों के निर्माण के संबंध में पालिका के अवर अभियंता रहीस अहमद ने बताया कि दोनों सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन गाजियाबाद के एमजी रोड पर सफाई,
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिक्रमण के मामले में यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों ने बताया कि अतिक्रमण 95 प्रतिशत हटवा दिया गया है, सफाई का कार्य कराया जा रहा है। एपीडीआरपी योजना के तहत ट्रांसफार्मर लगाने के मामले में अधिशासी अभियंता चंदन सिंह ने बताया कि 250 में से केवल चार ट्रांसफार्मर लगने शेष है।

व्यापारी नेता विजय अग्रवाल ने बताया कि महत्वपूर्ण दो ट्रांसफार्मर तो कई माह पहले लग गए लेकिन कनेक्शन अब तक नहीं जुड़ा है। इस पर अधिशासी अभियंता ने बताया कि केबिल न होने के कारण दिक्कत आई है, 15 दिन में चालू करा दिया जाएगा। बिक्री कर विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फार्म 38 समय पर दिए जा रहे हैं।


अग्निशमन विभाग से संबंधित समस्या के बारे में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनिमेश सिंह ने कहा कि फैक्ट्रियों में आग पर काबू पाने के लिए फैक्ट्रियों में लगने वाले अग्निशमन यंत्रों के बारे में गोष्ठी कर उद्यमियों को जानकारी दी जाएगी।

संचालन जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र के उपायुक्त सिद्धार्थ यादव ने किया। बैठक में तकरीबन सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed