{"_id":"570d4e4f4f1c1bb3104a6bd6","slug":"the-laws-make-for-population-control-seyes-yati-narsinhanand","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंख्या नियंत्रण को कानून बने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंख्या नियंत्रण को कानून बने
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 13 Apr 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
यति बाबा नरसिंहानंद सरस्वती
- फोटो : अमर उजाला
यति बाबा नरसिंहानंद सरस्वती ने कहा कि इस समय भारतीय लोकतंत्र को कठोरतम जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की आवश्यकता है। इसके बिना 20 वर्षों में भारतवर्ष का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। यह बात उन्होंने आर्य समाज मंदिर में पत्रकारों से वार्ता में कहीं।
विज्ञापन
यति नरसिंहानंद ने कहा कि बढ़ती इस्लामिक जनसंख्या के प्रभाव में वोट बैंक के लालची नेताओं ने धर्म निरपेक्षता के नाम पर देश को बर्बाद कर दिया है। हिंदुओं की आवाज उठाने वालों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इसका उदाहरण साध्वी प्रज्ञा और कमलेश तिवारी हैं।
विज्ञापन
हिंदू स्वाभिमान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चेतना शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार ने भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ने के लिए गैर संवैधानिक तरीके से निर्दोष साध्वी प्रज्ञा और उनके साथियों को जेल में डाला दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिंदू स्वाभिमान व सांस्कृतिक गौरव संस्थान संत समाज के सहयोग से भूमा पीठाधीश्वर स्वामी अच्यतानंदू तीर्थ महाराज के मार्गदर्शन और जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय मंत्री दूधेश्रवरनाथ पीठाधीश्वर के महंत नारायण गिरी महाराज की अध्यक्षता में 15 और 16 मई को कुंभ में हिंदू हितों की रक्षा के लिए हिंदू संसद का आयोजन होगा।
इसमें साध्वी प्रज्ञा और निर्दोष हिंदू कार्यकर्ताओं की रिहाई प्रमुख मुद्दा बनेगी। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बाबा परमेंद्र आर्य, अनुज त्यागी, रवि कटारिया, अजब सिंह शास्त्री मौजूद रहे।