{"_id":"69a08585f631eb6e900d179d","slug":"the-heat-of-the-sun-is-expected-to-increase-from-next-week-hapur-news-c-135-1-hpr1003-137646-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अगले सप्ताह से सूर्यदेव की तपिश बढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अगले सप्ताह से सूर्यदेव की तपिश बढ़ने के आसार
विज्ञापन
हापुड़। फरवरी माह के अंतिम दिनों में मौसम गर्म हो गया है। दिन में चटक धूप के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले सप्ताह होली से पूर्व की अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंचने का अनुमान है, इसके साथ ही सूरज की बढ़ती तपिश भी लोगों को परेशान करेगी।
फरवरी के अंतिम दिनों में ही गर्मी का असर साफ दिखने लगा है। सुबह की हल्की ठंड अब लगभग गायब है और दोपहर में धूप चुभने लगी है। दिन चढ़ने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ रही है।
दोपहर के समय घर से बाहर निकलना अभी से मुश्किल होने लगा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही चटक धूप खिली रही, दोपहर में सूरज की तपिश ने भी लोगों को परेशान किया। अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री दर्ज किया गया, दोपहर में 16 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली। सुबह-शाम भी ठंड का असर लगभग समाप्त हो चुका है। दिन और रात के तापमान में दोगुना तक का अंतर चल रहा है।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि अगले सप्ताह में तापमान में बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार पहुंच जाएगा, न्यूनतम तापमान में भी तेजी से बढ़ोतरी होगी। होली पर गर्मी का असर दिखाई देगा।