फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The girl's side beat up the boy's uncle; the wedding procession was to arrive on Sunday

Hapur News: लड़की पक्ष ने लड़के के फूफा को पीटा, रविवार को आनी थी बरात

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
The girl's side beat up the boy's uncle; the wedding procession was to arrive on Sunday
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष को गांव में बुलाकर लड़के पर कुछ काम न करने का आरोप लगाकर उसके फूफा की पिटाई कर दी। जबकि किठौर क्षेत्र के एक गांव से रविवार को गांव में बरात आनी थी। लड़के पक्ष ने रिश्ता तोड़ते हुए लड़की के पिता समेत कई लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
किठौर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उनकी बुआ के बेटे ने करीब डेढ़ माह पहले थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से निकाह तय किया था। उनके परिजनों ने निकाह की सभी तैयारियां पूरी कर लीं और रविवार को उसकी यहां बरात आनी थी। आरोप है कि शनिवार की रात लड़की पक्ष के उनके पास फोन आया और उन्हें रविवार की सुबह गांव में बुलाया था। रविवार की सुबह वह अपने परिजनों के साथ गांव में पहुंंचे।
विज्ञापन

इस दौरान लड़की पक्ष ने लड़के पर कुछ काम न करने का आरोप लगाया। इस पर दोनों तरफ से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। आरोप है कि लड़की के पिता व अन्य परिजनों ने उसके फूफा को जमकर पीट दिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। हालांकि ग्रामीणों ने दोनों पक्षों का आपसी समझौता भी कर दिया था। लेकिन लड़के के फूफा आरोपियों पर कार्रवाई के लिए अड़े रहे। इसके बाद रिश्ता तोड़ते हुए लड़का पक्ष घायल फूफा को लेकर थाने पहुंचा और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed