Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The female students created an attractive rangoli and set up an exhibition

Hapur News: छात्राओं ने बनाई आकर्षक रंगोली, लगाई प्रदर्शनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The female students created an attractive rangoli and set up an exhibition
नवज्योति स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते छात्र छात्राएं। स्रोत: संस्थान
हापुड़। जिले के शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को दिवाली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कहीं छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई तो तो कहीं अनुपयोगी सामानों से आकर्षक सजावटी सामान बनाया। शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं की प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन

ब्रिलियंट कॅरिअर गर्ल्स पब्लिक इंटर कॉलेज में दिवाली उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। छात्राओं ने दीपक और थाल सज्जा के साथ आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी कलात्मक प्रतिभा दिखाई। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 12 की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद आसिफ ने छात्राओं और शिक्षकों को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। छात्राओं की सुंदर कलाकृतियों की सराहना करते हुए उन्हें रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


तगासराय स्थित रामनिवास स्मारक बालिका इंटर कॉलेज में दिवाली पर दीप सज्जा, रंगोली और अनुपयोगी वस्तुओं से उपयोगी सामान बनाने की प्रतियोगिताएं हुईं। छात्राओं ने आकर्षक कलाकृतियों से प्रतिभा दिखाई। प्रबंधक हरीराज सिंह त्यागी ने कहा कि ऐसी गतिविधियां रचनात्मकता बढ़ाती हैं। उन्होंने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। प्रधानाचार्या सिम्पी वर्मा ने पुनर्चक्रण का महत्व बताया। प्रतियोगिताओं में फरहा, साक्षी और साजिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। नोडल अधिकारी सीमा ने विजेताओं की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटौला स्थित डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में दिवाली पर हाउसवार रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। आजाद, भगत, सुभाष और टैगोर हाउस के विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाकर सामाजिक संदेश दिए। प्रतियोगिता में सुभाष हाउस प्रथम, टैगोर द्वितीय और आजाद हाउस तृतीय रहा। भगत हाउस ने चौथा स्थान प्राप्त किया। निदेशक आशा चौधरी और समन्वयक पूजा त्यागी सहित निर्णायकों ने विजेताओं का चयन किया। प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी और चेयरमैन जितेंद्र सिंह ने विद्यार्थियों की प्रतिभा सराही तथा सभी को दिवाली की शुभकामनाएं दीं।

सरस्वती बाल मंदिर बाबूगढ़ में दिवाली के उपलक्ष्य में रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। मुख्य अतिथि उषा नेहरा और डॉ. मनीषा परिहार ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। मेरी सपनों का भारत और नारी सशक्तीकरण जैसे विषयों पर 31 छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई। नारी सशक्तीकरण विषय की रंगोली प्रथम रही। प्रधानाचार्या डॉ. स्वाति वर्मा ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में शिक्षकों और निर्णायक मंडल ने छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा की सराहना की।

मदर पब्लिक जूनियर हाईस्कूल में दिवाली के अवसर पर दीप सज्जा एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर आकर्षक रंगोलियां बनाईं और दीप सजाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या मिथलेस रानी ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed