फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The family kept sleeping, thieves stole jewelery worth Rs 15 lakh from the house

Hapur News: सोता रहा परिवार, चोरों ने घर से उड़ाए 15 लाख के गहने

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
The family kept sleeping, thieves stole jewelery worth Rs 15 lakh from the house
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव हैदरपुर में शनिवार की रात चोरों ने ग्राम प्रधान के भाई के घर में घुसकर 15 लाख के गहने और नकदी चोरी कर ली। घटना को अंजाम देकर चोर संदूक को पास के खेत में फेंक कर भाग गए। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान सोमवीर के भाई विनयवीर कई सालों से कनाड़ा में रहकर काम करते हैं। जिस कारण गांव में बने मकान में उनकी पत्नी गीता अपने दो बच्चों के साथ रहती हैं। गीता ने बताया कि शनिवार की शाम खाना खाने के बाद वह और बच्चे अपने कमरों में सो गए। रविवार की सुबह जागने पर देखा कि घर के दूसरे कमरों के दरवाजे खुले पड़े हैं। दरवाजे खुले देखकर वह दंग रह गईं। कमरे में जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ मिला। इसके अलावा अलमारी भी खुली हुई थी। जिसे देखकर उन्होंने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर परिवार के अन्य लोग और ग्रामीण घर पहुंच गए। चोरी के बारे में जानकारी होने पर सभी लोगों ने आसपास तलाश करना शुरु किया, तो एक संदूक गांव के जंगल में खेत में पड़ा मिला। गीता ने बताया कि चोर घर से करीब 15 लाख रुपये की कीमत के गहने और 15 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना के बाद गांव में पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच की और गांव के जंगल में भी पहुंचकर तलाशी ली। गीता ने चोरी के संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की है। तहरीर के आधार पर चोरों की तलाश के लिए टीम का गठन कर दिया गया है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। - स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed