फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The company did not pay the farmer after the contract, a report was filed.

Hapur News: अनुबंध के बाद कंपनी ने नहीं दिया किसान को भुगतान, रिपोर्ट दर्ज हुई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
The company did not pay the farmer after the contract, a report was filed.
सिंभावली। गांव भगवानपुर के किसान अंकित कुमार और गुरजीत सिंह ने एक कंपनी के अधिकारियों पर अनुबंध कर खरीदी गई लाखों रुपये की फसल का भुगतान न करने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसानों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अंकित ने बताया कि उनके क्षेत्र में उत्कल ट्यूबर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आलू की खेती अनुबंध पर करा रही है। पिछले तीन वर्ष से वह और उनके साथी गुरजीत सिंह भी इस कंपनी से अनुबंध पर खेती कर रहे थे। शुरूआत के दो सालों में भी कंपनी के कर्मचारियों ने अनुबंध के अनुसार फसल लेने के बाद भी उन्हें भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने बताया कि वर्ष 2025 की फसल के लिए उन्होंने सितंबर में कंपनी के खाते में 26 हजार रुपये भेजे। इसके बाद कंपनी ने आलू का बीज उपलब्ध कराया।
विज्ञापन

उन्होंने और उनके साथी किसान ने कंपनी से करीब 500 क्विंटल आलू की आपूर्ति की लेकिन कंपनी ने एक बार भी भुगतान नहीं किया। किसान ने बताया कि कंपनी पर उनकी फसल का तीन लाख 62 हजार और गुरजीत का तीन लाख 52 हजार रुपये बकाया चल रहा है। अब कंपनी के कर्मचारी ने फोन उठाना भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित किसान ने कंपनी के सीईओ संजय मेहता, परिवीर सिंह, गांव जखैडा निवासी तरुण, पिलखुआ चंदपुरा निवासी अमित तोमर, गढ़ हशुपुर निवासी आकाश के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed