{"_id":"660c52890fbfb85535065e44","slug":"the-body-of-a-young-man-missing-for-two-days-was-found-hanging-from-a-tree-in-a-mango-orchard-hapur-news-c-306-1-gha1001-105914-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो दिन से लापता युवक का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो दिन से लापता युवक का शव आम के बाग में पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। नगर के मीरा रेती निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। युवक दो दिन से घर से लापता था। उसका शव आम के पेड़ पर लटका हुआ मिला है। पुलिस ने मौत का कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ला निवासी 25 वर्षीय हनी कुमार पिछले काफी समय से मानसिक तनाव में चल रहा था। इसको लेकर परिजन भी उसका उपचार भी करा रहे थे। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले हनी घर से बिना बताए कहीं चला गया था। परिजनों ने आस-पड़ोस के लोगों के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। मंगलवार की दोपहर को युवक का शव खेतों पर गए किसानों ने आम के पेड़ पर लटका हुआ देखा। शव को देखकर प्रतीत हो रहा था कि उसकी मौत दो दिन पहले हो चुकी है। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद पांडेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या से जुड़ा लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो सकेगा।