फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Pregnant woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of murder

Hapur News: गर्भवती की संदिग्ध हालत में मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies under suspicious circumstances, in-laws accused of murder
मृतका रुबीना का फाइल फोटो।
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव हावल में बुधवार को छह माह की गर्भवती रुबीना (28) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

भाई राशिद ने बताया कि उनकी बहन रुबीना की शादी करीब चार वर्ष पहले हावल निवासी कासिम से हुई थी। शादी में करीब 17-18 लाख रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहा था। कार और कारोबार शुरू करने के लिए ससुराल वाले 10 लाख रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर रुबीना को प्रताड़ित किया जा रहा था।
विज्ञापन

आरोप है कि 29 सितंबर की रात ससुराल पक्ष ने महिला की जान ले ली। रुबीना के पति ने राशिद को फोन पर मौत की सूचना दी। मायके पक्ष के लोग पहुंचे तो रुबीना का शव जमीन पर पड़ा हुआ था। गुस्साए परिजन कोतवाली पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed