फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Under-14 Cricket Championship to be held at JMS World School from October 5

Hapur News: जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में पांच अक्तूबर से होगी अंडर-14 क्रिकेट चैंपियनशिप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Under-14 Cricket Championship to be held at JMS World School from October 5
हापुड़। स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के तत्वावधान में अंडर-14 जोनल स्कूल क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन पांच अक्तूबर से जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के क्रिकेट मैदान पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से चयनित युवा क्रिकेट प्रतिभाएं हिस्सा लेंगी। बुधवार को जेएमएस वर्ल्ड स्कूल में आयोजकों ने इस संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

स्पोर्ट्स फॉर स्कूल फेडरेशन के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में स्कूली क्रिकेट प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए टी-20 स्कूल उत्तर प्रदेश क्रिकेट चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। इसके प्रथम चरण में अंडर-14 वर्ग की प्रतियोगिता कराई जा रही है। प्रदेश के 18 मंडलों और 75 जिलों में ट्रायल के माध्यम से खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला स्तर पर चयन के बाद मंडल स्तर की टीमों का गठन किया गया और आगे की चयन प्रक्रिया के आधार पर जोनल टीमों का गठन हुआ।
विज्ञापन

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. आयुष सिंघल और सेक्रेटरी डॉ. रोहन सिंघल ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन से खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव मिलने के साथ आगे बढ़ने के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में वेस्ट यूपी हस्तिनापुर, पूर्वांचल पैंथर्स, रुहेलखंड रॉयल्स, अवध लायंस, बुंदेलखंड टाइगर्स, बृज केसरिया, संगम सुपर किंग्स और सरयू स्ट्राइकर्स सहित विभिन्न टीमें भाग लेंगी। क्रिकेट कोच अजहर अली ने बताया कि टीमों को दो पूल में बांटा जाएगा। प्रत्येक टीम लीग चरण में तीन मैच खेलेगी। लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल और फिर फाइनल मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों और खिलाड़ियों को प्रदर्शन व सहभागिता के लिए प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

इस मौके पर मुरादाबाद के रणजी खिलाड़ी सलीम अहमद, रविंद्र भाटिया, पार्थ रावत, आदित्य यादव, मुशर्रफ सब्जवारी, अशरफ सब्जवारी, लियाकत, अमित राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed