{"_id":"6ae789b51a9598e1400dd194","slug":"ten-led-street-lights-will-be-installed-in-each-ward-illuminating-the-citys-streets-hapur-news-c-135-1-hpr1005-151399-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हर वार्ड में लगेंगी दस-दस एलईडी स्ट्रीट लाइटें, रोशन होंगी शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हर वार्ड में लगेंगी दस-दस एलईडी स्ट्रीट लाइटें, रोशन होंगी शहर की सड़कें
विज्ञापन
हापुड़। शहर की सड़कों और गली-मोहल्लों को रोशन करने के लिए सोमवार (आज) से दिवाली तक नगर पालिका की ओर से एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। सभी 41 वार्डों में दस-दस नई एलईडी स्ट्रीट लाइटें लगाने के लिए आठ टीम बनाई गई हैं। सभासद अपने-अपने वार्ड में जरूरत और अंधेरे वाले स्थानों को चिह्नित कर लाइटें लगवाएंगे। वहीं, मुख्य मार्गों और अन्य सार्वजनिक रास्तों पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने का काम पालिका अधिकारियों की ओर से कराया जा रहा है।
नगर पालिका करीब 80 लाख रुपये की लागत से शहर में स्ट्रीट लाइटों को बदलवा रही है। धनतेरस के अवसर पर भी लाइटें बदलवाने और लगाने का कार्य कराया जाएगा, जिससे त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था हो सके। नई एलईडी लाइटें लगने से शहरवासियों को कई फायदे मिलेंगे। सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि रात के समय अंधेरे वाली सड़कों और गलियों में रोशनी बढ़ेगी। इससे राहगीरों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। अंधेरे के कारण होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका भी कम होगी। पर्याप्त रोशनी रहने से लोगों को रात में घर लौटने और बाजारों तक पहुंचने में आसानी होगी।
इसके अलावा एलईडी लाइटों से बिजली की खपत भी अपेक्षाकृत कम होगी। खराब लाइटों के कारण जिन स्थानों पर लंबे समय से अंधेरा रहता था, वहां भी रोशनी की व्यवस्था बेहतर होगी। बता दें कि अभी पूरे शहर में करीब 12 हजार पॉइंटों पर लाइटें लगी हुई हैं। कई स्थानों पर लाइटें खराब पड़ी हैं। मामले में ईओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि पूरे शहर में करीब 500 नई एलईडी लाइटें लगवाई जा रही हैं। दिवाली से पहले सभी मार्ग रोशनी से जगमग होंगे।