फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Temperature increased by two degrees due to sunshine, strong winds troubled

Hapur News: धूप से दो डिग्री बढ़ा पारा, तेज हवाओं ने किया परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
Temperature increased by two degrees due to sunshine, strong winds troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। मौसम में बदलाव से जहां लोगों को ठंड से भी राहत मिलने लगी है। वहीं, तेज हवा लोगों को परेशान कर रही है। शनिवार को मौसम साफ रहा और सुबह से ही तेज धूप निकली। धूप ने अधिकतम तापमान दो डिग्री तक बढ़ा दिया लेकिन, तेज हवा लोगों को परेशान करती रही। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान है।

फरवरी की शुरुआत में बूंदाबांदी के बाद चली तेज ठंडी हवाओं ने परेशान किया लेकिन, पिछले तीन चार दिन से मौसम साफ रहा है। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और सूर्यदेव के दर्शन हो गए। दिन बढञने के साथ-साथ सूरज की चमक भी बढ़ती चली गई। धूप खिलते ही लोग घरों की छतों, पार्कों और घरों के बाहर आ गए और धूप का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन


इस दौरान अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 24 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान दस डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, दिनभर तेज हवाएं चलती रहीं। जिससे प्रदूषण के स्तर में भी काफी सुधार आया है। शाम को तेज ठंडी हवाओं ने लोगों को कुछ ठंड का एहसास कराया लेकिन, धूप के बीच पूरे दिन लोगों ने बाजार में भी जमकर खरीदारी की। सुबह से लेकर शाम तक बाजारों में लोगों की चहल-पहल देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि रविवार से आगामी कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और हवाओं का प्रकोप भी अभी लोगों को परेशान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed