{"_id":"676ed2c8ddcdf6567000cd89","slug":"temperature-down-due-to-rain-hapur-news-c-135-1-hpr1001-118524-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बारिश से बढ़ी ठिठुरन, चार डिग्री गिरा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बारिश से बढ़ी ठिठुरन, चार डिग्री गिरा तापमान
Fri, 27 Dec 2024 09:46 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 27 Dec 2024 09:46 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। शुक्रवार को हुई बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 23 डिग्री से घटकर 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पूरे दिन रुक रुककर हुई बारिश से मौसम में ठिठुरन बढ़ गई। शनिवार को बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि के आसार हैं। हालांकि बारिश के कारण प्रदूषण के स्तर में हल्का सुधार दिखा। शुक्रवार को एक्यूआई 100 के पार रहा।
बृहस्पतिवार रात को हल्की धुंध थी और पहले से ही मौसम में बदलाव की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में शुक्रवार की सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान भी गिर गया। अधिकतम तापमान 23 डिग्री से 19 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि न्यूनतम 11 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश से शहर की सड़कों पर गंदगी की वजह से फिसलन भी हो गई। जिसके कारण लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को भी परेशानी से जूझना पड़ा। वहीं, बारिश के कारण एक्यूआई कम होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। लेकिन एक्यूआई 118 दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि शनिवार को भी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है। हालांकि, इसके बाद मौसम साफ रहेगा। लेकिन तापमान में गिरावट जारी रहेगी।
कोहरा बढ़ाएगा मुश्किल
इस मौसम के बाद अगले कुछ दिन तेज धूप जरूर निकलेगी। लेकिन इसके बाद कोहरा परेशान कर सकता है। इसके साथ ही पाला भी ठिठुरन बढ़ाएगा। ऐसे में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
--
बाजार और सड़कों पर कम दिखाई दिए लोग
बारिश के बाद शहर की सड़कों पर लोग कम ही दिखाई दिए। दिन में जाम रहने वाली सड़कें अपेक्षाकृत सूनी रही। कुल मिलाकर बाजारों और सड़कों पर ऐसे ही लोग नजर आए जिनका बाहर निकलना मजबूरी थी। लोगों ने घरों में रहकर हर अलाव, हीटर जैसे साधनों का सहारा लेना पड़ा। चिकित्सक जीवोत्तम नारंग का कहना है कि बुजुर्गों और बच्चों को इस मौसम में खासतौर पर देखभाल की आवश्यकता है। बुजुर्ग बिस्तर में ही रहे तो बेहतर रहेगा। बच्चों के कपड़ों आदि का भी विशेष ध्यान रखा जाए।
गेहूं के लिए मुफीद है यह मौसम
आलू या दूसरी फसलों के लिए यह मौसम भले ही नुकसानदायक हो, लेकिन गेहूं और गन्ने की फसल के लिए यह मौसम लाभ देने वाला है। हालांकि अभी भी किसान गेहूं की बुवाई कर रहे हैं। ऐसे में बारिश तेज होती है तो गेहूं की बुवाई में दिक्कत आ सकती है। हालांकि तेज बारिश की संभावना कम ही है।