{"_id":"671932d21a42e3023a0251ee","slug":"teacher-beat-student-with-chappal-hapur-news-c-135-1-hpr1002-116277-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्कूल में शिक्षिका ने बच्चों को चप्पलों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्कूल में शिक्षिका ने बच्चों को चप्पलों से पीटा
Wed, 23 Oct 2024 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 23 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। नंगौला के परिषदीय स्कूल में सहायक अध्यापिका पर दो बच्चों को चप्पलों से पीटने और मिड-डे मील खाने के दौरान अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए बच्चों की मां ने डीएम से शिकायत की है। बीएसए कार्यालय में भी शिकायती पत्र भेजा गया है।
हैदरनगर नंगौला निवासी रिया ने डीएम कार्यालय में दी शिकायत में बताया कि उसके दो बच्चे गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं। विद्यालय की शिक्षिका बच्चों के साथ अभद्रता करती है। आरोप है कि जातिसूचक शब्द कहते हुए दोनों बच्चों की चप्पलों से भी पिटाई की गई। मिड-डे मील खाने के दौरान भी बच्चों को काफी अपशब्द कहे। आरोप है कि इस मामले की शिकायत प्रधानाध्यापक से की, तब भी शिक्षिका ने अभद्रता की। पिटाई के डर से बच्चों ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया।
कोट -
इस प्रकरण की फिलहाल जानकारी नहीं है, मामले का संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की जाएगी। यदि बच्चों के साथ इस तरह का व्यवहार हुआ है तो यह गंभीर है। - योगेश गुप्ता, कार्यवाहक बीएसए।