फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   teacher beat student

Hapur News: शिक्षक पर छात्र की पिटाई का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:26 PM IST
विज्ञापन
teacher beat student
गढ़मुक्तेश्वर। जिले की सीमा से सटे एक स्कूल में शिक्षक पर कक्षा दो के छात्र की पिटाई का आरोप लगा है। छात्र के पिता ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव भदस्याना निवासी नीरज राघव ने बताया कि उसका बेटा कुंज (7) पड़ोसी जनपद के एक पब्लिक स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ाई करता है। स्कूल में बिना किसी कारण शिक्षक ने उसके बेटे की डंडे से पिटाई की, इस दौरान आरोपी ने उसके चेहरे पर थप्पड़ भी मारे। जिससे उसका बेटा बेहोश हो गया। जब तक उसके बेहोश नहीं हुआ, तब तक पीटता रहा। पिता ने बताया कि बुरी तरह से पिटाई के कारण उसके कुल्हे पर लाठी के निशान भी हैं। थानाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि बुलंदशहर के स्याना थाना क्षेत्र का मामला है, उसके बावजूद भी मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed