{"_id":"66fd8078060c3c495b01077d","slug":"teacher-arrest-for-misbehaving-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104154-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: एमबीबीएस की छात्रा से अभद्रता करने पर शिक्षक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: एमबीबीएस की छात्रा से अभद्रता करने पर शिक्षक गिरफ्तार
Wed, 02 Oct 2024 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 02 Oct 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिलखुवा। एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा से अभद्र टिप्पणी करने वाले शिक्षक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने मंगलवार को शिक्षक पर आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।
हाईवे-9 किनारे स्थित एक मेडिकल कॉलेज में दिल्ली निवासी एमबीबीएस की छात्रा ने मंगलवार को शिक्षक पर अभद्र टिप्पणी एवं छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद छात्रा के परिजनों और छात्रों ने कॉलेज परिसर में जमकर हंगामा किया था। संस्थान के पदाधिकारियों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया था। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा की तहरीर पर शिक्षक डॉ. फैजल नाजिम गिलानी के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 78(2) और 351(2) के तहत के केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने नामजद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार शिक्षक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।