फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Taps lying defective in Patna Muradpur, 200 families troubled

Hapur News: पटना मुरादपुर में खराब पड़े नल, 200 परिवार परेशान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Taps lying defective in Patna Muradpur, 200 families troubled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। एकतरफ सूरज कहर बरपा रहा है तो दूसरी तरफ सरकारी मशीनरी की उदासीनता सैकड़ों ग्रामीणों के लिए जी का जंजाल बन गई है। गांव पटना मुरादपुर में नलों के खराब होने के कारण लगभग दो सौ परिवारों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान न होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों से सोमवार को इसकी शिकायत डीएम और बीडीओ से भी की है।

ग्रामीण प्रमोद, टीटू, अमित, महेश, उर्मिला, नीलम, स्वीटी, हेमा, मधु, प्रशांत, लक्ष्मण, अधिवक्ता सतवीर ने बताया कि गांव में उनकी गलियों में लगे नल पिछले लगभग एक माह से खराब पड़े हैं। इन नलों के अलावा अन्य दूसरा कोई स्त्रोत पानी के लिए नहीं है। इस कारण गांव के दूसरे कोने से पानी भरकर लाना पड़ रहा है। जिस कारण गर्मी में ग्रामीणों को बहुत अधिक परेशान होना पड़ रहा है। ग्रामीणों में बताया कि कई बार शिकायत के बाद भी किसी ने ध्यान नहीं दिया है। प्रधान से लेकर पंचायत सचिव तक से शिकायत के बाद भी समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन


इस गर्मी में पेयजल का संकट बना हुआ है। सुबह नहाने से लेकर घरेलू कार्यों तक के लिए पानी की किल्लत है। गांव में घरों में पानी की आपूर्ति के लिए जो पानी की टंकी लगी हैं। उनमें पानी तक नहीं आ रहा है। यह पाइप लाइन चौक पड़ी हुई है। इसलिए पानी की समस्या अधिक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो ग्रामीण जिला मुख्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन करेंगे। क्योंकि बिना पानी के गर्मी में रहना बहुत मुश्किल हो रहा है। डीपीआरओ शिवबिहारी शुक्ला ने कहा कि गांव में टीम भेजकर जांच कराएंगे। खराब नलों को जल्द सही करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed