फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   NCC cadets participated in the awareness rally

Hapur News: जागरूकता रैली में एनसीसी कैडेट्स ने किया प्रतिभाग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets participated in the awareness rally
किसान पीजी कॉलेज में एनसीसी जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद कैडेट्स। स्रोत संस्थान
सिंभावली। किसान पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के प्रति जागरूकता बढ़ाने और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को देश सेवा के महत्व, राष्ट्रीय एकता, चरित्र निर्माण, जिम्मेदार नागरिक के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कैप्टन राजेश बहरी ने कहा कि एनसीसी केवल एक प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। एनसीसी युवाओं को जीवन में चुनौतियों का सामना करने, कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने तथा नेतृत्व और टीम भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे एनसीसी जैसी अनुशासित गतिविधियों में बढ़-चढकऱ भाग लें और अपने भीतर नेतृत्व क्षमता, साहस, सेवा भावना तथा नैतिक मूल्यों का विकास करें। इस दौरान प्राचार्य डॉ. विजय गर्ग, डॉ. रविराज सिंह, डॉ. अमित कुमार, प्रवेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed