फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   597 kg of adulterated paneer destroyed in Hapur two samples sent for testing

रात में सप्लाई हो रहा था 'सफेद जहर': नीले ड्रम में भरा था 600 किलो माल, बड़े फ्रीजर और दो पेटियां भी बरामद

Thu, 29 Oct 2026 12:48 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Published by: विकास कुमार Updated Thu, 29 Oct 2026 12:48 PM IST
सार

पनीर गंदे बर्तनों में अस्वच्छ स्थिति में रखा मिला। उसमें खट्टापन और दुर्गंध भी आ रही थी। मिलावट के संदेह में पनीर के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। शेष 597 किलो पनीर जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर नष्ट कराया गया।

विज्ञापन
597 kg of adulterated paneer destroyed in Hapur two samples sent for testing
मिलावटी पर नष्ट करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के हापुड़ में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार देर रात एनएच-9 पर चोटीवाला ढाबे के पास 597 किलो पनीर नष्ट कराया। इसकी कीमत करीब 1.81 लाख रुपये बताई गई है। 

विज्ञापन


Trending Videos

मुरादाबाद से लाया जा रहा था दिल्ली
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय चंद्रशेखर मिश्र के नेतृत्व में रात के समय एक महिंद्रा गाड़ी को रोककर जांच की गई। वाहन में मुरादाबाद से दिल्ली बिक्री के लिए ले जाया जा रहा करीब 600 किलो पनीर नीला प्लास्टिक ड्रम, बड़े फ्रीजर और दो पेटियों में रखा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर नष्ट कराया गया
पनीर गंदे बर्तनों में अस्वच्छ स्थिति में रखा मिला। उसमें खट्टापन और दुर्गंध भी आ रही थी। मिलावट के संदेह में पनीर के दो नमूने जांच के लिए लिए गए। शेष 597 किलो पनीर जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवाकर मिट्टी में दबाकर नष्ट कराया गया। कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सोमेंद्र सिंह और आरपी गंगवार मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed