फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   taking ration from five years

Hapur News: मृतकों के नाम पर पांच साल से डकार रहे राशन

Fri, 14 Jul 2023 09:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 14 Jul 2023 09:27 PM IST
विज्ञापन
taking ration from five years
हापुड़। क्षेत्र के गांव ददायरा में राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। मृतकों और अपात्रों को अलग-अलग परिवारों में जोड़कर उनके नाम से पिछले कई साल से राशन लिया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीण धर्मपाल शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र पीएसी में नौकरी करता है। उसके विभाग की ओर से उसे पत्र आया जिसमें फैमिली आईडी यूपी गर्वनमेंट साइट पर जाकर प्रपत्र भरने के निर्देश दिए गए थे। जब उनके पुत्र ने इस साइट को खोलकर परिवार की स्थिति जानी तो हैरान रह गए। उनके परिवार को गांव के अन्य लोगों के साथ जोड़कर दर्शाया गया था। एक मृतक महिला को परिवार की मुखिया के रूप में दर्शाकर पिछले पांच साल से राशन वसूला जा रहा है। इसके अलावा रामचरण सिंह की भी मौत हो चुकी है। दो साल पहले भी उन्होंने इस प्रकार की गड़बड़ी को ठीक कराया था। सेवानिवृत्त शिक्षक सोमदत्त शर्मा ने बताया कि नियमानुसार वे अपात्र हैं, लेकिन उनके नाम से भी राशन लिया जा रहा है। एडीएम संदीप कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जाएगी, पूर्ति विभाग के अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया जा रहा है। जांच के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed