फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Summer camp will start in council schools from June 18

Hapur News: परिषदीय स्कूलों में 18 जून से शुरू होगा ग्रीष्मकालीन शिविर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Summer camp will start in council schools from June 18
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। परिषदीय विद्यालयों में स्थगित किए गए पर्यावरण जागरूकता ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन अब 18 से 25 जून के बीच होगा। गर्मी की छुट्टियों के बाद 18 जून से विद्यालय खुल रहे हैं। विद्यालय अवधि के आखिरी एक घंटे में इससे जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही बच्चों को गर्मी से बचाने के पर्याप्त इंतजाम किए जाएंगे।

शिक्षा विभाग ने पांच से 12 जून तक पर्यावरण जागरूकता से संबंधित ग्रीष्मकालीन शिविर परिषदीय स्कूलों में कराने के निर्देश दिए थे। गर्मी की छुट्टियां होने के चलते शिक्षक संगठनों ने इसका विरोध किया। वहीं भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने इसे स्थगित कर दिया था। अब विभाग ने संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। जिसमें निर्देशित किया गया है कि विद्यालय खुलने पर 18 से 25 जून के बीच ग्रीष्मकालीन शिविर से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएं। जिसमें सभी खंड शिक्षाधिकारी, एआरपी और शिक्षक इस अवधि में विद्यालयों में उपस्थित रहकर छात्रों को पर्यावरण के संबंध में जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

इसमें विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं को भी शामिल किया जाएगा। इसमें बच्चों को प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण, पौधरोपण, विद्यालय में किचेन गार्डेन, ई-कचरा के दुष्प्रभाव, स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम, बिजली बचत, सिंगल यूज प्लास्टिक से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम होंगे। खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश का पालन किया जाएगा। जिसे लेकर सभी शिक्षकों को तैयारी करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed