{"_id":"65c3b8b70599efd6540e978e","slug":"suicide-attempt-of-si-hapur-news-c-135-1-hpr1002-107494-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महिला दरोगा ने खाया विषैला पदार्थ, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महिला दरोगा ने खाया विषैला पदार्थ, हालत गंभीर
Wed, 07 Feb 2024 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 07 Feb 2024 10:37 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। बाबूगढ़ थाने की चौकी पर तैनात एक महिला दरोगा ने संदिग्ध परिस्थिति में विषैला पदार्थ खा लिया। जिसे हापुड़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस मामले में पुलिस अधिकारी और चिकित्सक चुप्पी साधे हुए हैं।
चौकी में तैनात दरोगा बुधवार दोपहर ड्यूटी दे रही थीं। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई, मुहं से भी झाग आने लगे। मामले की जानकारी पर उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया। आनन फानन में उन्हें नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिजन भी इस संबंध में कुछ बोलने को तैयार नहीं थे। हालांकि चर्चा यह है कि महिला दरोगा ने कोई विषैला पदार्थ खाया था, जिससे उनकी हालत बिगड़ी।