फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sugar mil

सिंभावली चीनी मिल पर किसानों का 238.09 करोड़ रुपया बकाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 12:04 AM IST
सार

सिंभावली चीनी मिल पर 238.09 करोड़ बकायागढ़मुक्तेश्वर।सिंभावली चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का 238.09 करोड़ रुपया बकाया है।सिंभावली चीनी मिल पहले की तरह इस बार भी किसानों को गन्ना भुगतान देने में परेशान कर रही है।

विज्ञापन
sugar mil

विस्तार

सिंभावली चीनी मिल पर 238.09 करोड़ बकाया
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली चीनी मिल पर पिछले पेराई सत्र का 238.09 करोड़ रुपया बकाया है। किसानों को भुगतान न मिलने पर घर के खर्चे चलाने में दिक्कतें झेलनी पड़ी रही है। नया पेराई सत्र चालू होने वाला है, लेकिन मिल प्रबंधन पिछला भुगतान करने के लिए तैयार नहीं हैं।
सिंभावली चीनी मिल पहले की तरह इस बार भी किसानों को गन्ना भुगतान देने में परेशान कर रही है। गन्ना समिति सचिव राकेश पटेल के अनुसार सिंभावली चीनी मिल पर वर्ष 2021-2022 का भुगतान करीब 238.09 करोड़ रुपये बकाया है। मई माह में बंद हुए पेराई सत्र के बाद किसानों का रुका हुआ भुगतान पूरा नहीं हुआ है। इस वर्ष सिंभावली चीनी मिल ने किसानों से 145.66 लाख क्विंटल गन्ने की खरीद की थी, जिसकी कीमत करीब 501.69 करोड रुपये बनती है। जिसमें से अभी तक चीनी मिल ने 263.60 करोड़ रुपये का भुगतान किसानों को किया है। मिल प्रबंधन ने किसानों को नया पेराई सत्र आरंभ होने से पूर्व पूरा भुगतान करने का आश्वासन दिया था, नया पेराई सत्र भी अक्तूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर के प्रथम सप्ताह में शुरू हो जाएगा। परंतु भुगतान होना संभव नहीं हो पा रहा। बकाया भुगतान न हो पाने किसानों को अपने घरों के खर्चे चलाने में भी परेशानी हो रही है। वहीं आगामी त्योहारी सीजन में परेशानी और अधिक बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

सिंभावली चीनी मिल सीजीएम करन सिंह का कहना है कि मिल लगातार किसानों को भुगतान कर रहा है। जो भुगतान बकाया है, उसे भी जल्द कराए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्नाधिकारी निधि गुप्ता का कहना है कि सिंभावली चीनी मिल प्रबंधन पर जल्द से जल्द बकाया भुगतान का दबाव बनाया जा रहा है। चीनी बिक्री का 85 प्रतिशत गन्ना भुगतान के लिए दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed