फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Suffocating air, AQI crosses 250

Hapur News: दम घोंट रही हवा, एक्यूआई 250 के पार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Suffocating air, AQI crosses 250
बुलंदशहर रोड पर कूड़े के ढेर में लगी आग से उठता धुंआ। संवाद
हापुड़। जिले में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ता जा रहा है, जो आने वाले दिनों में और भी घातक होगा। दशहरा पर जगह-जगह रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों के दहन के साथ हुई आतिशबाजी के बाद हवा बीमार हो गई और एक्यूआई 250 के पार पहुंच गया। ऐसी स्थिति में सांस के मरीजों की मुसीबत बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए जिले में पिछले माह ग्रैप लागू कर दिया गया है। इसके बाद भी प्रदूषण पर रोक नहीं लगाई जा पा रही है। चार दिन पूर्व जिले में एक्यूआई का स्तर 156 था। इसमें लोग शुद्ध हवा में सांस ले रहे थे। लेकिन, इसके बाद से ही प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा।
विज्ञापन

12 अक्तूबर को शाम के समय जिले का एक्यूआई 201 था। जो पुतलों के दहन और आतिशबाजी के बाद रविवार सुबह 218 तक पहुंच गया। लेकिन बढ़ते प्रदूषण के कारण शाम के समय एक्युआई 256 दर्ज किया गया। अभी से यह हाल है तो ऐसे आशंका जताई जा रही है कि अब आने वाले दिनों में जिले में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ेगा। इससे सांस के मरीजों को अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान की गिरावट के साथ कोहरा दस्तक देगा। ऐसे में वातावरण में धूल के कण काफी मात्रा में बढ़ जाएंगे। पटाखों पर प्रतिबंध है, लेकिन लोग पटाखे लाते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed