फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Students presented enactments of Krishna's life stories on the occasion of Shri Krishna Janmashtami.

Hapur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छात्रों ने प्रस्तुत की कृष्ण लीलाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Students presented enactments of Krishna's life stories on the occasion of Shri Krishna Janmashtami.
पिलखुवा के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे। संवाद
पिलखुवा। खेड़ा स्थित महादेव सरस्वती विद्या मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। छात्रों ने श्रीकृष्ण जन्म, बधाई, कृष्ण की नटखट हठ, कंस वध, मथुरा से विदाई, कृष्ण-सुदामा मिलन, महारास और कृष्ण आरती सहित विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता नीरा कंसल ने की। मुख्य अतिथि अनुराधा गोयल, विशिष्ट अतिथि रानी बंसल, मीनाक्षी गोयल और ज्योति गोयल रहीं। विद्यालय व्यवस्थापक श्रीकृष्ण अग्रवाल भी मौजूद रहे। प्रधानाचार्य जनक के मार्गदर्शन में शिक्षक और महिला स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।
विज्ञापन

संयोजिका काजल और सह-संयोजिका सविता रहीं। प्रधानाचार्य जनक ने कहा कि श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंग छात्रों को धर्म, कर्तव्य, प्रेम और मित्रता की सीख देते हैं। ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति जुड़ाव बढ़ाने के साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में सोनाक्षी, खुशी, सोनिया, दिव्यांशी, माही, रिद्धि, वंदना, शौर्य, माधव, सागर, दीपांशु, सक्षम पाल, निम्मी, भूमि, छवि, शिक्षा, कामिनी, गरिमा, आराध्या, एंजल, तनु, अतिका आदि छात्रों ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed