{"_id":"6a6cdf12ae479c44d607db2d","slug":"students-create-a-ruckus-while-hanging-onto-a-moving-bus-hapur-news-c-306-1-gha1001-123442-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: चलती बस पर लटककर छात्रों का हुड़दंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: चलती बस पर लटककर छात्रों का हुड़दंग
विज्ञापन
गढ़-स्याना मार्ग पर बस की छत पर बैठे, खिडक़ी पर लटक कर सफर करते छात्र। स्रोत सोशल मीडिया
गढ़मुक्तेश्वर। स्याना रोड पर शुक्रवार को स्कूल की छुट्टी के बाद यातायात नियमों की खुलेआम अनदेखी देखने को मिली। गांव सालारपुर से सिकंदरपुर मार्ग के बीच एक निजी बस में कई छात्र गेट और पीछे लटककर सफर करते नजर आए। इस दौरान बस पर सवार कुछ छात्रों ने जमकर हुड़दंग किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता।
वायरल वीडियो के अनुसार शुक्रवार को कई छात्र चलती बस में गेट और पीछे लटककर सफर कर हुड़दंग करते नजर आए। ये केवल यातायात नियमों का उल्लंघन नहीं, बल्कि यह किसी बड़े हादसे को भी न्योता भी था।
वायरल वीडियो में कुछ शरारती तत्व सड़क किनारे पैदल जा रहे छात्रों के साथ अभद्रता करते हुए दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि बस पर लटके युवकों ने गुजर रहे छात्रों को लात मारने का भी प्रयास किया, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीण योगेंद्र यादव ने घटना पर नाराजगी जताते हुए संबंधित छात्रों और बस संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ राहुल यादव का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच कराई जा रही है, बस संचालक के साथ-साथ अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई कराई जाएगी।