{"_id":"69baf006291ab5626b0bbd30","slug":"stove-and-gas-cylinder-stolen-from-primary-school-hapur-news-c-306-1-gha1001-120931-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: प्राथमिक विद्यालय से चूल्हा व गैस सिलिंडर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: प्राथमिक विद्यालय से चूल्हा व गैस सिलिंडर चोरी
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बने प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। विद्यालय की रसोई से अज्ञात चोर चूल्हा और गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए। घटना के बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया और छात्रों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित हो गई है।
विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापक निधि श्रीवास्तव ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह को वह स्कूल पहुंची, तो मध्याहन भोजन बनाने के लिए बने कक्ष का ताला टूटा हुआ था। मिड डे मील योजना के तहत रोजाना बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जाता है, लेकिन चूल्हा और सिलिंडर चोरी होने के कारण समस्या बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे तनाव और एलपीजी की किल्लत के चलते क्षेत्र में गैस सिलिंडर की मांग बढ़ गई है। ऐसे में चोरी की इस घटना ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है। इस घटना का सीधा असर विद्यालय के बच्चों पर पड़ सकता है। हालांकि शिक्षकों ने पास में स्थित दूसरे स्कूल से चूल्हा, सिलिंडर मंगाकर मिड डे मील तैयार करा दिया। ताकि बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके पोषण पर भी असर न पड़े। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।