फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   stole Rs 1.74 lakh from the account

Hapur News: रिश्तेदार बताकर ले लिया क्यूआर कोड, खाते से उड़ाए 1.74 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
stole Rs 1.74 lakh from the account
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हापुड़।
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित मोहल्ला आदर्श नगर कालोनी निवासी व्यक्ति को रिश्तेदार बताकर साइबर ठगों ने खाते का क्यूआर कोड ले लिया। खाते में पैसे डालने के नाम पर 1.74 लाख रुपये उड़ा लिए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आदर्श नगर कालोनी निवासी नितिन कुमार ने बताया कि उसका खाता रेलवे रोड स्थित एक बैंक में है। दो अप्रैल की दोपहर को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति का कॅाल आया। जिसने बताया कि वह उसके मामा की लड़की पूजा के घर से बोल रहा है। उसका खाता बंद हो गया है। ऐेेसे में उसे उसका वेतन मेरे खाते में डलवाना है। इसके बाद आरोपी ने उसे क्यू आर कोड भेज दिया। जिसे स्कैन करने पर उसके खाते में बीस रुपये आ गए। इसके बाद उसके खाते की जानकारी आनी बंद हो गई। इस बीच कोई भी मैसेज उसे नहीं मिला। सात अप्रैल को उसका खाता फिर एक्टिव हो गया और मैसेज आने शुरू हो गए। जिससे पता चला कि चार अप्रैल से सात अप्रैल तक उसके खाते से 1.74 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

इसे देख पीड़ित के होश उड़ गए। काफी जानकारी करने पर कुछ पता नहीं चल रही है। इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर नंबर के आधार पर ठग की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed