Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Speeding truck hit a car in Hapur

Hapur: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को मारी टक्कर, पानी से भरे गड्ढे में कार गिरने से चालक की मौत, 10 लोग घायल

Tue, 30 Sep 2025 09:38 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलाना (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 Sep 2025 09:38 PM IST
सार

हादसा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Speeding truck hit a car in Hapur
मौके पर जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र के नई तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। हादसा होने के बाद ट्रक व कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार चालक रोहित (26) की मौत हो गई। जबकि कार सवार पांच बच्चों समेत 10 लोगों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। कार सवार परिवार सपनावत स्थित मां वैष्णो धाम मंदिर में माता रानी के दर्शन करके घर लौट रहा था। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन


जिला गाजियाबाद के मोदीनगर भोजपुर पट्टी निवासी रोहित कार में सवार होकर अपने परिवार के साथ मंगलवार की दोपहर सपनावत स्थित मां वैष्णो धाम मंदिर में माता के दर्शन कर घर लौट रहा था। नई तहसील के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक व कार सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। इसमें कार चालक रोहित, उसकी पत्नी शीतल, बहन प्रिया, मीता, मधु, वंदना घायल हो गए।
विज्ञापन


इनके अलावा कार सवार बच्चों में अयांश, देवांश, अनिकेत, महिमा, तान्वी भी घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां कार चालक रोहित को चिकित्सकों को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पांच बच्चों समेत 10 लोगों को उपचार चल रहा है। जिनमें शीतल की हालत गंभीर बताई जा रही है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। ट्रक को कब्जे में लेकर पुलिस ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed