{"_id":"57e69f864f1c1b416da82f42","slug":"speed-trains-halted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तकनीकी खराबी से थमी ट्रेनों की रफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तकनीकी खराबी से थमी ट्रेनों की रफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Sat, 24 Sep 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
तकनीकी खराबी के चलते शनिवार को कई ट्रेनें अपने समय से काफी देरी से हापुड़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को तकनीकी खराबी के चलते हापुड़ रेलवे स्टेशन पर मुरादाबाद से दिल्ली जाने वाली मेमू ट्रेन छह घंटे की देरी से पहुंची।
विज्ञापन
स्टेशन पर मेमू ट्रेन के पहुंचने का समय सुबह 7 बजकर 50 मिनट का है। स्टेशन पर ट्रेन के देरी से पहुंचने से दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन दोपहर लगभग दो बजे पहुंची।
विज्ञापन
जबकि शहीद एक्सप्रेस सुबह 10 बजकर 15 मिनट के बजाए ढाई बजे हापुड़ पहुंची। इसके अलावा मालदा टाउन दोपहर एक बजे हापुड़ आती है। लेकिन ये ट्रेन देर शाम तक भी हापुड़ नहीं पहुंची।
विज्ञापन
ट्रेनों के देरी से आने का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के चलते ट्रेन काफी देरी से आई हैं।