फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Special trains will run for the convenience of passengers on Holi.

Hapur News: होली पर यात्रियों की सुविधा के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Special trains will run for the convenience of passengers on Holi.
गढ़मुक्तेश्वर। होली त्योहार के मद्देनजर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने 27 फरवरी से 3 मार्च तक होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। स्टेशन अधीक्षक शिवमूर्ति सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों द्वारा त्योहार के दौरान अतिरिक्त भीड़ की संभावना जताई गई थी, जिसके चलते यह विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

यह स्पेशल ट्रेन दिल्ली- मुरादाबाद के लिए संचालित होगी। 27 फरवरी की सुबह यह ट्रेन गढ़मुक्तेश्वर स्टेशन पर 11 बजकर 41 मिनट पर पहुंचेगी और एक मिनट के ठहराव के बाद मुरादाबाद की ओर रवाना हो जाएगी। वापसी में यही ट्रेन दोपहर 2 बजकर 38 मिनट पर स्टेशन पहुंचेगी और दिल्ली की दिशा में प्रस्थान करेगी। स्टेशन अधीक्षक के अनुसार यह विशेष ट्रेन दिल्ली से मुरादाबाद के बीच संचालित होगी, जिससे दैनिक यात्रियों और त्योहार पर घर लौटने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

होली के दौरान ट्रेनों में अत्यधिक भीड़ के कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ता है। ऐसे में स्पेशल ट्रेन से अतिरिक्त दबाव कम होने की उम्मीद है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से पहले स्टेशन पहुंचे और सुरक्षा नियमों का पालन करें। त्योहार को देखते हुए रेलवे स्टाफ को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed