फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   special lok adalat on 12 august

Hapur News: 12 अगस्त को लगेगी विशेष लोक अदालत

Wed, 09 Aug 2023 10:55 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 09 Aug 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
special lok adalat on 12 august
हापुड़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने 12 अगस्त को होने वाली विशेष लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमें सभी से अधिक से अधिक वाद निस्तारित करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


जनपद न्यायाधीश व प्राधिकरण के अध्यक्ष रविंद्र कुमार प्रथम की अध्यक्षता व अपर जिला जज व राष्ट्रीय लोक अदालत की नोडल अधिकारी डॉ. रीमा बंसल की देखरेख में बैठक का आयोजन हुआ। जिसमें अपर जिला जज व प्राधिकरण की सचिव छाया शर्मा ने बताया कि धारा 138 एनआई एक्ट के वादों के निस्तारण के लिए 12 अगस्त को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। विभिन्न न्यायालयों में लंबित धारा 138 एनआई एक्ट से संबंधित वादों को अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित कर निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नौ सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न प्रकृति के अधिक से अधिक वादों को निस्तारित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed