फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sp and ralod announce member

Hapur News: गठबंधन में दरार, हापुड़ सीट पर आमने सामने होंगे सपा-रालोद प्रत्याशी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 10:28 PM IST
विज्ञापन
sp and ralod announce member
हापुड़। राष्ट्रीय लोकदल, आजाद समाज पार्टी को विश्वास में लिए बगैर हापुड़ की तीनों सीटों पर सपा द्वारा प्रत्याशी घोषित किए जाने से गठबंधन में दरार पड़ गई है। बृहस्पतिवार को सपा के कार्यक्रम में रालोद और आसपा जिलाध्यक्ष नहीं पहुंचे। वहीं रालोद और आसपा ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर आदेश गुड्डू की भाभी पूजा को प्रत्याशी घोषित किया। जबकि सपा के चुनाव प्रभारी ने गढ़ और पिलखुवा सीट पर प्रत्याशियों की घोषणा की और यह भी स्पष्ट किया कि हापुड़ सीट पर रालोद के चुनाव चिन्ह पर सपा प्रत्याशी सुनीता आजाद ही चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन

भाजपा के विजयरथ को रोकने के लिए पिछले विधानसभा चुनाव से ही सपा, रालोद और आसपा एक साथ अपने प्रत्याशी उतार रहे हैं। उप चुनाव में मिली जीत के बाद गठबंधन को और मजबूत किए जाने का प्रयास किया गया था। निकाय चुनाव में इन दलों ने एक साथ उतरने का निर्णय भी लिया था। प्रदेश में भले ही कई सीटों पर गठबंधन समर्थित प्रत्याशी उतारे गए हैं, लेकिन हापुड़ सीट पर गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन

आलम यह है कि बृहस्पतिवार को सपा के चुनाव प्रभारी राकेश यादव, जिला प्रभारी देवेंद्र जाखड़ और रविंद्र चौधरी के नेतृत्व में एक प्रेसवार्ता का आयोजन हुआ। इसमें चुनाव प्रभारी ने गढ़ सीट से सोना सिंह और पिलखुवा सीट से मोहम्मद बिलाल को प्रत्याशी घोषित किया। साथ ही यह भी कहा कि हापुड़ सीट पर रालोद के सिंबल पर सपा प्रत्याशी अनिल आजाद की पत्नी सुनीता आजाद ही चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रालोद जिलाध्यक्ष रविंद्र प्रधान और आसपा के जिलाध्यक्ष सुशील आजाद ने सपा के कार्यक्रम में शामिल न होकर, अलग बैठक की। दोनों जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें सपा के कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किया गया। दोनों दलों के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से आदेश गुड्डू की भाभी पूजा को प्रत्याशी घोषित कर दिया, उन्होंने बताया कि हापुड़ की पालिका सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ाया जाएगा।

रालोद और आसपा जिलाध्यक्षों को दी थी सूचना
प्रत्याशियों की घोषणा को लेकर रालोद और आसपा के जिलाध्यक्षों को बुधवार में ही सूचना दे दी गई थी। लेकिन कोई नहीं आया। हापुड़ की सीट पर सपा प्रत्याशी अनिल आजाद की पत्नी सुनीता आजाद ही चुनाव लड़ेंगी, सिर्फ सिंबल उन्हें रालोद का मिलेगा। - राकेश यादव, चुनाव प्रभारी व एमएलसी सपा।


पूर्व विधायक गजराज सिंह की कांग्रेस में वापसी की तैयारी
चार बार के विधायक रहे गजराज सिंह की फिर से कांग्रेस में वापसी हो सकती है। इसके लिए उन्होंने हाईकमान से पत्राचार भी किया है। इसी संबंध में बृहस्पतिवार को कांग्रेसियों ने बैठक कर, गजराज सिंह की पार्टी में वापसी की मांग रखी और उनका समर्थन किया। कांग्रेस की ओर से अभी तक हापुड़ सीट पर कोई प्रत्याशी भी घोषित नहीं किया गया है। बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव डॉ. संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल, पूर्व पीसीसी नवरत्न त्यागी, सचिन चौधरी, डॉ.शोएब, नरेश भाटी, जलज तेवतिया, खालिद खान, हशन आतीफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed