{"_id":"6751ea054ed642b6a50b32e7","slug":"sonu-was-murdered-after-calling-him-home-first-strangulated-him-and-then-hit-him-on-the-head-with-an-axe-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117717-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: घर बुलाकर की थी सोनू की हत्या, पहले गला दबाया फिर सिर में मारी कुल्हाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: घर बुलाकर की थी सोनू की हत्या, पहले गला दबाया फिर सिर में मारी कुल्हाड़ी
विज्ञापन
मृतक सोनू। फाइल फोटो
ब्रजघाट। गंगा नगरी निवासी सोनू की हत्या के मामले मेंं उसकी मां सुमन ने पड़ोसी राजपाल उर्फ राजू और अन्नू वाल्मीकि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि बेटे सोनू की आरोपियों ने घर बुलाकर पहले गला दबाकर और फिर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस की जांच में अभी तक यही तथ्य सामने आए हैं। इसके अलावा आरोपियों द्वारा सोनू के साथ मिलकर एक और हत्याकांड से पर्दा उठ सकता है। पुलिस सारे सुबूत जुटाने में जुटी है।
क्या था मामला -
गंगा नगरी में आठ दिन पहले एक अज्ञात युवक का शव पड़ा मिला था। उसकी शिनाख्त गढ़ में पानी की टंकी के निकट रहने वाले सोनू (28) के रूप में हुई थी। शव की शिनाख्त के बाद मृतक की मां सुमन ने कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि उसका बेटा सोनू 25 नवंबर को घर से लापता हो गया था। उसका पड़ोसी अन्नू उसके बेटे का दोस्त था। उसकी पत्नी से भी उनके बेटे का अक्सर मिलना होता था। पीड़िता ने बताया आरोपी अन्नू ने अपने साथी राजपाल उर्फ राजू के साथ मिलकर उसके बेटे को अपने घर बुला लिया। वहां पर आरोपियों ने उसके बेटे की हत्या कर शव को वहां फेंक दिया। इस दौरान आरोपियों ने कुल्हाड़ी से भी उसके बेटे के सिर पर हमला कर दिया।
पुलिस को मिले अहम सुराग
पुलिस इस मामले में हत्यारों के करीब है और कभी भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है, लेकिन इस पूरे मामले में पुलिस को कुछ चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं। पुलिस सूत्रों की माने तो सोनू ने करीब एक माह पूर्व पलवाड़ा रोड पर एक बाइक सवार को रोक कर अपने साथी के साथ मिलकर लूटपाट की थी। उस समय आरोपियों ने उस बाइक सवार की हत्या भी कर दी और उसकी बाइक नकदी लेकर शव को गंगा में फेंक दिया था।
विज्ञापन
मृतक की नोएडा में दर्ज है गुमशुदगी, गजरौला में मिला था शव
पुलिस जांच मेंं अब तक सामने आया है कि सोनू ने अपने साथी के साथ मिलकर लूटपाट के दौरान जिस व्यक्ति की हत्या कर शव को गंगा में फेंका था उसकी गुमशुदगी नोएडा के सेक्टर 62 फेस 3 में दर्ज की गई थी। जबकि उसका शव गजरौला क्षेत्र से बराम हुआ था। उस शव को गजरौला पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस पूरे मामले को भी पुलिस जोड़ने का प्रयास कर रही है। जल्द ही गढ़ पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।
-- -- -- -- --
सोनू हत्याकांड मामले में कुछ अहम सुराग मिले हैं। कई अन्य घटना से जुड़े मामले में भी सामने आ उन घटना के साक्ष्य भी एकत्र किए जा रहे हैं। हत्याकांड को अंजाम देने वाले आरोपियों के निकट पुलिस पहुंच गई हैं। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
- वरुण मिश्रा, सीओ, गढ़