फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Son upset with father interference called him to farm after making suicide call shot dead

11वीं में पढ़ता है हत्यारा: पिता की टोका-टाकी से नाराज था बेटा, सुसाइड की कॉल करवाकर खेत बुलाया; मार दी गोली

Tue, 18 Nov 2025 09:55 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़मुक्तेश्वर Published by: विकास कुमार Updated Tue, 18 Nov 2025 09:55 PM IST
सार

सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तस्वीर सिंह का बेटा गलत संगत में पड़ गया था। जिसे सुधारने के लिए घटना से एक दिन पहले उन्होंने डांटते हुए पिटाई भी कर दी थी। जिससे गुस्साए बेटे ने पहले भी पिता के साथ हाथापाई की। 

विज्ञापन
Son upset with father interference called him to farm after making suicide call shot dead
बेटे ने पिता को खेत में मारी गोली - फोटो : AI Image

विस्तार

यूपी के हापुड़ स्थित बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मानकचौक में किसान तस्वीर सिंह की हत्या उनके ही नाबालिग बेटे ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर कराई। बेटा पिता की टोका टाकी और बार बार डांटने से क्षुब्ध था। पिता की केवल इतनी सी बात बेटे को इतनी बुरी लगी कि उसने साजिश रचकर अपने दो नाबालिग दोस्तों की मदद से खुद के सुसाइड की झूठी सूचना पिता को दिलवाकर उन्हें खेत पर बुलवाया और फिर तमंचे से गोली मरवा दी। पुलिस ने घटना में शामिल दो बाल अपचारियों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, मुख्य आरोपी नाबालिग बेटे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

यह था मामला
मानकचौक निवासी तस्वीर सिंह समृद्ध किसान थे। जिन्हें 20 सितंबर को कॉल कर अज्ञात व्यक्ति ने उनके खेत पर बुलाया था। जहां उन पर अज्ञात बदमाशों ने तमंचे से फायरिंग की थी। घटना में गंभीर रूप से घायल तस्वीर सिंह को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक के भाई कश्मीर सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी। लेकिन पुलिस को मामले में दो महीने से कोई सुराग नहीं लग रहा था। पुलिस मामले में रंजिश से लेकर कई बिंदुओं पर काम कर रही थी, लेकिन काफी दिनों तक पुलिस खाली हाथ रही। बाद में घर के फोन पर किए गए नंबर को ट्रेस करने पर हत्या का राज खुल गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गलत संगत में जाने से रोकने पर बेटे ने की हत्या
सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तस्वीर सिंह का बेटा गलत संगत में पड़ गया था। जिसे सुधारने के लिए घटना से एक दिन पहले उन्होंने डांटते हुए पिटाई भी कर दी थी। जिससे गुस्साए बेटे ने पहले भी पिता के साथ हाथापाई की। जिसके बाद आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पिता की हत्या करने की साजिश रची।

विज्ञापन

बेटे की सुसाइड की झूठी सूचना देकर पिता को खेत पर बुलवाया
सीओ ने बताया कि हत्याकांड में शामिल दो बाल अपचारियों को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि दोस्त के कहने पर 20 सितंबर की दोपहर उन्होंने कॉल कर तस्वीर सिंह को खेत पर बुलाया। उन्होंने कॉल कर तस्वीर सिंह को बताया था कि अंकल आपका बेटा सुसाइड करने जा रहा है, जल्दी खेत पर आईये। खेत पर पहुंचकर बेटे को समझाने के दौरान ही उन्होंने तस्वीर को गोली मार दी और फिर फरार हो गए। मुख्य आरोपी मृतक के बेटे की तलाश की जा रही है।

सभी कक्षा 11 के छात्र, बेटे के पास ही था तमंचा
पकड़े गए दोनों नाबालिग और मृतक का बेटा कक्षा के 11 के छात्र हैं और एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। बुरी संगत में पड़ने के कारण तीनों छात्रों ने ही हत्या की साजिश रही। तमंचा आरोपी बेटे के पास था, वह तमंचा कहां से लाया इसका खुलासा, उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed