{"_id":"6ac2929e2f63f94dc9019c4d","slug":"water-supply-in-nayabaans-remains-irregular-villagers-stage-protest-hapur-news-c-306-1-gha1004-124169-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नयाबांस में नियमित नहीं हुई जलापूर्ति, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नयाबांस में नियमित नहीं हुई जलापूर्ति, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। पालिका के वार्ड नयाबांस में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से जलनिगम (शहरी) द्वारा बनवाई गई पानी की टंकी से डेढ़ साल बाद भी नियमित पेयजल आपूर्ति नहीं हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि टंकी कभी-कभार ही संचालित होती है, जिससे उन्हें पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि जलापूर्ति के लिए गांव में पाइप लाइन तो बिछाई गई है लेकिन कई स्थानों पर नलों पर टंकी तक नहीं लगाई गई है। इसके अलावा कुछ जगह पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण पानी सड़क और खाली स्थानों में बह जाता है। इससे योजना का लाभ ग्रामीणों को पूरी तरह नहीं मिल पा रहा है।
ग्रामीण पार्वती ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले पानी की टंकी बनकर तैयार हो गई थी। उम्मीद थी कि घर-घर नियमित पानी पहुंचेगा, लेकिन टंकी कभी चलती है और कभी कई दिनों तक बंद रहती है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से टंकी का नियमित संचालन कराने, अधूरे कनेक्शन पूरे कराने और लीकेज ठीक कराने की मांग की है। पालिका ईओ पवित्रा त्रिपाठी का कहना है कि टीम को निर्देशित कर जांच कराकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।