फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   son murder her mother

Hapur News: शराब पीने के लिए रुपये न देने पर की शकुंतला की हत्या

Wed, 07 Feb 2024 10:22 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 07 Feb 2024 10:22 PM IST
विज्ञापन
son murder her mother
पिलखुवा। शराब पीने के लिए रुपये न देने से गुस्साए बेटे ने हथौड़े से सिर पर वार किया और गोली मारकर अपनी मां शकुंतला की हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी पुत्र विनोद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि 30 जनवरी को पुलिस ने पड़ोसी की सूचना पर मोहननगर कॉलोनी गली नंबर तीन स्थित एक मकान से वृद्ध महिला शकुंतला का लहूलुहान अवस्था में शव बरामद किया था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। मामले में मृतका के दामाद दिल्ली निवासी जितेंद्र ने महिला के पुत्र विनोद गिरी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। एसएचओ ने बताया कि पुलिस ने बुधवार को दहपा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास से आरोपी विनोद को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी से घटना में प्रयुक्त तमंचा-कारतूस और हथौड़ा बरामद किया। आरोपी ने पूछताछ में शराब पीने के लिए रुपये न देने के कारण अपराध करना स्वीकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed