{"_id":"64889dbc2b6e3a167d034fa6","slug":"solar-water-boat-run-in-2024-hapur-news-c-30-1-131099-2023-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा में दौड़ेगी सोलर वाटर बोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा में दौड़ेगी सोलर वाटर बोट
Tue, 13 Jun 2023 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 13 Jun 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। श्रद्धालुओं को गंगा की सैर कराने के लिए ब्रजघाट में जल्द सोलर वाटर टेक्सी सेवा शुरू होने जा रही है। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए ब्रजघाट गंगा समेत पांच धार्मिक स्थलों पर सोलर वाटर टेक्सी का संचालन होगा। दो करोड़ की लागत से दो नाव तैयार की जा रही हैं, अगले वर्ष से ब्रजघाट गंगा में इनका संचालन शुरू हो जाएगा।
विधायक हरेंद्र तेवतिया ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांच धार्मिक स्थलों पर सोलर वाटर टेक्सी का संचालन कराने का निर्णय लिया है। विधायक ने कहा कि दो करोड़ से नाव तैयार कराई जा रही हैं। शासन स्तर से 2024 तक इनका संचालन शुरू हो जाएगा। नाव में 12 से 15 लोग गंगा की सैर कर सकेंगे। इनके संचालन से पेट्रोल की स्टीमर और मोटर बोट से फैलने वाले प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी।
जगमगाएगी गंगा की निर्मल धारा
ब्रजघाट में जब सोलर से नाव चलेगी, तो रात के अंधेरे में विभिन्न लाइटों से लैस नाव गंगा की शोभा बढ़ाएगी। जिससे गंगा की निर्मल धारा भी जगमगाएी। साथ ही पर्यटकों का आवागमन भी बढ़ेगा।