{"_id":"6717df0b77c928874b06f1f1","slug":"snatching-of-debit-card-hapur-news-c-306-1-gha1001-110274-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: डेबिट कार्ड छीनकर खाते से निकाले 34,800 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: डेबिट कार्ड छीनकर खाते से निकाले 34,800 रुपये
Tue, 22 Oct 2024 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी युवक से बाइक सवार दो बदमाशों ने मोबाइल, डेबिट कार्ड और एक हजार रुपये की नकदी छीन ली। उसके बाद आरोपियों ने उसके डेबिट कार्ड के माध्यम से 34 हजार 800 रुपये भी निकाल लिए।
गांव निवासी विकास ने बताया कि वह नोएडा में नौकरी करता है। दो दिन पहले वह नोएडा में काम खत्म होने के बाद सड़क किनारे खड़ा होकर वाहन का इंतजार कर रहा था। तभी वहां आए बाइक सवार दो युवकों ने उससे रास्ता पूछा, इसी दौरान एक युवक ने अपने बैग से निकाल कर उसे रुमाल सुंघा दिया और उसकी जेब से मोबाइल, एटीएम कार्ड, एक हजार की नकदी लेकर चले गए। इसी दौरान वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। जब उसे होश आया तो उसके पास कुछ नहीं था। वहीं आरोपियों ने डेबिट कार्ड के जरिए उसके बैंक खाते से भी 34 हजार 800 रुपये भी निकाल लिए। पीड़ित ने घर पहुंच कर परिजनों को मामले की जानकारी दी। थाना पुलिस का कहना है कि घटना नोएडा से जुड़ी है, जिस कारण पुलिस को इस मामले की जानकारी नहीं है।