फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Slow speed of portal spoils the progress of e-KYC, people will be in trouble for ration

Hapur News: पोर्टल की धीमी गति से बिगड़ी ई-केवाईसी की चाल, पड़ जाएंगे राशन के लाले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Slow speed of portal spoils the progress of e-KYC, people will be in trouble for ration
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जिले में राशन योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को हर हाल में ई-केवाईसी कराना अनिवार्य है लेकिन, पोर्टल की धीमी गति और सर्वर के डाउन होने से हजारों लोग परेशान हैं। ई-केवाईसी के लिए वह मौके पर जाते हैं लेकिन, उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। जिले में ई-केवाईसी का कार्य अब तक मात्र 26 प्रतिशत ही पूरा हो सका है। इससे लोगों को आने वाले दिनों में राशन के लाले भी पड़ सकते हैं।

पिछले मंगलवार को कई दिनों बाद पोर्टल ने सही काम करना शुरू किया था। जिसके बाद राशन की दुकानों पर भीड़ उमड़ी थी, लेकिन अब एक बार फिर से सर्वर के बीच-बीच में डाउन होने के कारण पोर्टल सही काम नहीं कर रहा है। इस कारण लोग परेशान हैं। जबकि, अब तक ई-केवाईसी से संबंधित 60 प्रतिशत तक कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। जिससे कि भविष्य में राशन वितरण में परेशानी न आए। इसके बाद भी धीमी गति से कार्य चल रहा है, जो आने वाले दिनों में मुसीबत बढ़ा सकता है।
विज्ञापन


विभागीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में करीब नौ लाख लोगों को ई-केवाईसी करानी है। इनमें से 26 जुलाई तक 26 प्रतिशत ने ही ई-केवाईसी कराई है। मतलब 2.20 लाख लोगों को भविष्य में राशन वितरण में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी। कई दुकानों पर ई-केवाईसी कराने के लिए लोगों की लंबी लाइन कोटे की दुकानों पर लग रही है। वहीं, 24 तारीख तक पोर्टल के द्वारा राशन का वितरण हुआ है, जिस कारण पोर्टल पर लोड पड़ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-दुकानों पर लग रही लंबी लाइन-

मोहल्ला चमरी, आवास विकास कालोनी, आर्यनगर, पक्का बाग, मीनाक्षी रोड, सोटावाली, भीमनगर आदि स्थानों पर कोटा डीलरों के यहां ई-केवाईसी कराने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है। यही हाल गांवों में भी है।


जिला पूर्ति अधिकारी सीमा बालियान ने बताया कि ई-केवाईसी कराने में अन्य जिलों के मुकाबले जिले की स्थिति बेहतर है। शाम के समय भी ई-केवाईसी का कार्य हो रहा है। लोगों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्हें समय से राशन का वितरण होता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed