फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Six per cent of the land has not been developed.

किसानों को नहीं मिली छह फीसदी विकसित जमीन

Sat, 30 Apr 2016 08:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sat, 30 Apr 2016 08:54 PM IST
विज्ञापन
Six per cent of the land has not been developed.
land - फोटो : डेमो पिक

हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) ने आनंद विहार आवासीय योजना के लिए तीन गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण तो किया, लेकिन उन्हें अभी तक छह प्रतिशत जमीन नहीं दी। शनिवार को ग्रामीणों ने डीएम ऑफिस में ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है।

विज्ञापन


शनिवार को अच्छेजा, सबली और चमरी के ग्रामीण कलक्ट्रेट पहुंचे और बताया कि प्राधिकरण ने तीनों गांव के किसानों की जमीन आनंद विहार आवासीय योजना के लिए अधिग्रहित की थी। किसानों को छह प्रतिशत विकसित भूमि दी जानी थी।
विज्ञापन


प्राधिकरण ने जो जमीन किसानों को देने की घोषणा की है, वह विवादित है। किसानों ने बताया कि पहले किसानों को छह प्रतिशत जमीन दी जाए, जो उनका अधिकार है। उसके बाद ही किसी अन्य योजना के लिए जमीन आवंटित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान कांति त्यागी, शशी कांत त्यागी, संजय त्यागी, राजेश्वर और विजय त्यागी सहित अन्य किसानों का इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिग्रहण के खिलाफ केस चल रहा है। यदि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान आंदोलन करने को विवश होंगे।

ज्ञापन देने वालों में राकेश त्यागी, दिनेश कुमार, मंगू सिंह त्यागी, तेजपाल त्यागी, अमित त्यागी, महेंद्रसिंह त्यागी आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed