फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   shortcut is dangreous to board exam

परीक्षा में कामयाबी के लिए शार्टकट खतरनाक

Tue, 16 Feb 2016 01:00 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
अमर उजाला, हापुड़ Updated Tue, 16 Feb 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
shortcut is dangreous to board exam
बोर्ड परीक्षा नजदीक आते ही परीक्षार्थी सफलता का शार्टकट तलाशने लगे हैं। जबकि शिक्षकों का कहना है कि सफलता के लिए कोई शार्टकट नहीं होता।
विज्ञापन


सिर्फ मेहनत से की गई पढ़ाई ही परीक्षा में काम आती है। बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बोर्ड परीक्षा की उल्टी गिनती शुरू होते ही साल भर मौज मस्ती के बाद परीक्षार्थी अब गंभीर हो गए हैं।

उनका परीक्षा की तैयारी के चलते आत्मविश्वास डोलने लगा है। छात्र गेस पेपर आदि से परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। जबकि शिक्षक स्पष्ट मानते हैं कि गेस पेपर से की गई परीक्षा की तैयारी में सफलता की कोई गारंटी नहीं है।
विज्ञापन


अशोक इंटर कॉलेज सरावा के प्रधानाचार्य गिरिराज त्यागी ने बताया कि परीक्षा में कई बार प्रश्नों को घुमा फिराकर पूछा जाता है। किताबों की गहनता से अध्ययन करने वाले परीक्षार्थी तो आसानी से प्रश्न पत्रों को हल कर लेते हैं, लेकिन शार्टकट अपनाने वाले चक्कर काट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा शुरू होने में अब ज्यादा समय शेष नहीं रहा है। ऐसे में टाइम टेबल बनाकर परीक्षा की तैयारी की जाए। कठिन प्रश्नपत्रों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

प्रश्नपत्रों को रटने से ज्यादा समझना चाहिए। समझे हुए प्रश्न जल्दी याद होते हैं और उन्हें भूलने की संभावना भी कम रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed