फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   shooting range

Hapur News: आधुनिक शूटिंग रेंज में प्रशिक्षण लेंगे एनसीसी कैडेट्स

Mon, 20 Jan 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 20 Jan 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
shooting range
हापुड़। एनसीसी के कैडेट्स अब आधुनिक फायरिंग रेंज में शूटिंग करेंगे। लक्ष्य भेदने के दौरान उनका ध्यान नहीं भटकेगा और न ही गोला बारूद व्यर्थ जाएगा। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने के लिए एक मंच कैडेट्स को मिलेगा। 38 यूपी बटालियन एनसीसी के लिए यह रेंज बनेगी। एसएसवी इंटर कॉलेज में शासन ने इसकी स्थापना के लिए स्वीकृति दी है।
विज्ञापन


दरअसल, पिछले कुछ साल से एनसीसी पर सरकार का विशेष ध्यान है। कैडेट्स को परिपक्व करने के लिए बहुत से बदलाव हुए हैं। पहले जिले के किसी भी सरकारी, अर्द्ध सरकारी स्कूल में शूटिंग रेंज नहीं थी। बल्कि खुले में इसका प्रशिक्षण दिया जाता था, जिसके कारण न तो कैडेट्स सही से लक्ष्य भेद पाते थे और न ही आगे बढ़ पाते थे।
विज्ञापन


एनसीआर डीटीई यूपी द्वारा हापुड़ में 38 यूपी बटालियन एनसीसी के लिए एक फायरिंग सिम्युलेटर खरीदा जा रहा है। जिसकी स्थापना एसएसवी इंटर कॉलेज में करने के लिए सरकार से अनुमति मिल गई है। इस शूटिंग रेंज में एनसीआर व पश्चिम यूपी के एनसीसी के कैडेट्स देश में आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए प्रशिक्षण लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह मिलेगी सुविधा-

एसएसवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय गर्ग व एनसीआर के लेफ्टिनेंट डॉ.कपिल बिसला ने बताया कि सिम्युलेटर सुविधा से दुर्घटनाओं को रोकने और हथियारों का उपयोग करते समय युवा कैडेटों की शत-प्रतिशत सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। यह गोला-बारूद बचाने और कैडेटों की फायरिंग तकनीक को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।



-इस तरह डिजाइन होगी रेंज-

एनसीसी कैडेट्स को फायरिंग का अभ्यास करने के लिए फायरिंग रेंज की जरूरत नहीं पड़ेगी। बंद कमरे में ही वह लंबी दूरी की फायरिंग और लक्ष्य पर निशाना साधने का अभ्यास कर सकेंगे। जिस गन से कैडेट्स निशाना लगाएंगे, वह भी तकनीकी रूप से काफी उन्नत होगी और कई सेंसर लगे होंगे।

---

आंध्र प्रदेश में ट्रेनिंग पूरी, कैडेट्स को करेंगे परिपक्व-

शूटिंग रेंज में कैडेट्स को लक्ष्य भेदने का बेहतर अभ्यास कराने के लिए प्रशिक्षकों ने आंध्र प्रदेश में प्रशिक्षण लिया है। ट्रेंड प्रशिक्षक कैडेट्स को शूटिंग की बारीकियों से रूबरू कराएंगे। रेंज को चार रायफल, स्क्रीन व अन्य चीजों से सुसज्जित किया जायेगा।


---

कोट -

शूटिंग रेंज पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड बनेगी, इसमें आधुनिक राइफल होंगी। जिनमें गोली की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, बल्कि स्क्रीन पर निशाना लगाया जाएगा। शासन से अनुमति के बाद स्कूल में शूटिंग रेंज का निर्माण शुरू करा दिया गया है ।- सुधीर अग्रवाल, प्रबंधक एसएसवी इंटर कॉलेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed