फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   shiv ganga dwar made in garh

Hapur News: ब्रजघाट में गंगा तट पर बनेगा पार्क, गढ़ चौपला पर शिव गंगा द्वार

Thu, 15 Jun 2023 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 15 Jun 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
shiv ganga dwar made in garh
गढ़मुक्तेश्वर। नगर पालिका की नई सरकार की पहली बोर्ड बैठक में 38 प्रस्तावों के लिए सर्वसम्मति से करीब 20 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ। वहीं गढ़ चौपला पर भव्य शिव गंगा द्वार और ब्रजघाट में गंगा तट के पास पार्क बनाने का प्रस्ताव भी पास हुआ। चेयरमैन ने सभी वार्डों में बिना भेदभाव विकास कार्य कराने के अपने वादे को दोहराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पालिका परिसर में नव निर्वाचित बोर्ड की प्रथम बैठक का आयोजन चेयरमैन राकेश कुमार बजरंगी की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया भी मौजूद रहे। ईओ मुक्ता कुमारी सिंह ने बताया कि सर्वप्रथम गत पालिका बोर्ड की आय-व्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया। वहीं चेयरमैन ने बताया कि जिन स्थानों पर जल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन नहीं है, उन स्थानों पर पाइप लाइन पहुंचाकर पेयजल की व्यवस्था कराई जाएगी। वहीं नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए एलईडी बल्ब समेत खंभे क्रय करने पर विचार किया गया। इसके अलावा कुछ वार्ड के सभासदों ने अपने गली मोहल्लों में टूटी सड़कों के निर्माण की मांग की, जिस पर सभी ने सहमति जताई, जिसके चलते क्षतिग्रस्त सड़कों के पुर्ननिर्माण को मंजूरी दे दी गई। घर-घर स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के मकसद से पानी की टंकियों की सफाई भी जल्द शुरू कराई जाएगी। वहीं जिन क्षेत्रों में ओवरहेड टेंक से आपूर्ति नहीं हो पा रही, वहां पर सबमर्सिबल लगाकर आपूर्ति सुचारू कराई जाएगी। इसके अलावा कान्हा गोशाला के लिए हरे चारे, भूसे और चोकर की व्यवस्था कराने पर भी चर्चा की गई। बरसात से पूर्व नालों की सफाई को लेकर भी वार्ता हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कई सभासदों ने सीवर लाइन से जुड़ी समस्याओं को रखा। मेनहोलों के क्षतिग्रस्त ढ़क्कन, ओवरफ्लो होने से जलभराव के चलते लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जिस पर विधायक ने तुरंत ही इस संबंध में जल निगम के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान का निर्देश दिया। बोर्ड बैठक में अरुण गौड़, फरीदा कुरैशी, विनय यादव, मनीष सागर, प्रवेश कुमार, लोकेश, उर्मिला, ओमवीरी, प्रदीप निषाद, कुंवरपाल, लक्ष्मी, रमन शर्मा, किरन, इकारम, सुंदर यादव, कुसुम यादव, ममता सूद समेत पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिव गंगा द्वार का एस्टीमेट तैयार होगा
चेयरमैन राकेश बजरंगी ने बताया कि गढ़ चौपला पर शिव गंगा द्वार तैयार कराने के लिए जगह चिन्हित होगी। जिसके बाद शिव गंगा द्वार का निर्माण कराया जा सकेगा। जिससे नगर का सुंदरीकरण होगा। इसके अलावा ब्रजघाट में गंगा तट पर पार्क बनाने का प्रस्ताव पास किया गया।



नाव चलाने के लाइसेंस के लिए देने होंगे एक हजार
चेयरमैन ने नाविकों के लिए विशेष तोहफा दिया, जिसके तहत लाइसेंस फीस में भारी कमी की गई है। चेयरमैन ने बताया कि पहले 3 हजार रुपये में गंगा में नाव चलाने के लिए लाइसेंस बनता था। लेकिन अब बोर्ड बैठक में लाइसेंस बनवाने के लिए 1 हजार रुपये फीस तय की गई है। जिससे नाविकों में खुशी का माहौल है।
यह सभासद रहे मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed