फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Shimbhaoli sugar mill by sugarcane on smuggling charges.

सिंभावली शुगर मिल पर तस्करी का गन्ना खरीदने का आरोप

Wed, 24 Feb 2016 07:36 PM IST
अमर उजाला, गढ़
अमर उजाला, गढ़ Updated Wed, 24 Feb 2016 07:36 PM IST
विज्ञापन
Shimbhaoli sugar mill by sugarcane on smuggling charges.
सिंभावली शुगर मिल पर गंगा पार से लाया जा रहा तस्करी का गन्ना खरीदने का आरोप लगा है। मंगलवार रात भाकियू नेताओ गंगा पार से लाई जा रही गन्ने से लदी दो ट्रैक्टर-ट्राली भी पकड़ीं।
विज्ञापन


गन्ना समिति  सचिव ने संभावली शुगर मिल सीजीएम, जीएम, गेट इंचार्ज और केन मैनेजर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह, जिलाध्यक्ष धनवीर शास्त्री और जिला प्रभारी दिनेश खेड़ा के निर्देश पर इन दिनों गन्ना तस्करी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार रात भाकियू नेता ब्रजघाट गंगा पुल पर निगरानी कर रहे थे। रात करीब साढ़े 10 बजे गंगा पार से दो ट्रैक्टर-ट्रॉले सैकड़ों कुंतल गन्ना लादकर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन्हें भाकियू कार्यकर्ताओं ने रोका और चालक रिफाकत, अंसार निवासी मोहरका पट्टी थाना गजरौला जिला अमरोहा को दबोच लिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। गन्ना तस्करी की खबर पर गन्ना समिति सचिव राजीव सेठ हरकत में आ गए।


उन्होंने सिंभावली शुगर मिल के सीजीएम करन सिंह, गन्ना महाप्रबंधक सुधीर कुमार, गेट इंचार्ज अमर सिंह, केन मैनेजर अमानुल्ला खां पर गन्ना तस्करी कराने का आरोप लगाकर गढ़ कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है।

इंस्पेक्टर विरेंद्र यादव का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed