{"_id":"673642732bbf1223dc0fe020","slug":"sexually-exploited-for-four-years-on-the-pretext-of-marriage-hapur-news-c-306-1-gha1001-110731-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शादी का झांसा देकर चार साल तक किया यौन शोषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शादी का झांसा देकर चार साल तक किया यौन शोषण
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव निवासी महिला ने एसपी कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है, जिसने बताया कि करीब चार साल पहले जनपद बुलंदशहर के गांव में शादी समारोह में उसकी मुलाकात युवक से हुई थी। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। युवक ने शादी का झांसा देकर चार साल कर उसका यौन शोषण किया। जिसके बाद युवक और उसके परिजनों ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। पीडि़ता का कहना है कि आरोपी के इंकार करने के बाद परिजनों ने उसका भी निकाह करा दिया। लेकिन आरोपी ने दोबारा उससे बात करना शुरू कर दिया। वहीं बहका फुसलाकर युवक ने उसका तलाक भी करा दिया। पीडि़ता ने बताया कि दोबारा शादी के लिए कहने युवक उसे गाजियाबाद ले गया, जहां अपने परिजनों के साथ मिलकर बिना निकाह किए फर्जी दस्तावेज बनवा लिए। कुछ दिनों पर आरोपी ने उसे अपने साथ रखा और फिर छोड़ दिया। इस संबंध में उसने थाने और सीओ कार्यालय में शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई, जिसके बाद उसने एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई।
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि बीएनएस की धारा 64, 123, 85,115(2), 333, 352, 351(2),351(3)दहेज एक्ट के 3/4 के तहत आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि बीएनएस की धारा 64, 123, 85,115(2), 333, 352, 351(2),351(3)दहेज एक्ट के 3/4 के तहत आरोपी और उसके परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराते हुए आरोपियों की तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन