फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   seven days wedding in july

Hapur News: जुलाई में सात दिन ही बजेगी शहनाई

Tue, 18 Jun 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 18 Jun 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
seven days wedding in july
गढ़मुक्तेश्वर। सूर्य शुक्र राशि में जाने से मई और जून में विवाह का एक भी शुभ मुहूर्त नहीं है। वहीं, जुलाई में भी लगन की तिथियां महज सात दिन हैं। जुलाई में तय शादियों की तैयारियों में लोग जुटे हुए हैं।
विज्ञापन


इस बार शादियां के मुहूर्त कम होने के कारण पुरोहित, बैंडबाजा और विवाह मंडपों की मांग बढ़ गई है। एक तिथि पर कई शादियां होने से लोगों की दिक्कत बढ़ रही हैं। 28 अप्रैल से आरंभ हुए चतुर्मास के कारण भी मांगलिक उत्सवों पर विराम लगा है। मई और जून में एक भी वैवाहिक कार्यक्रम नहीं हुआ। जुलाई में सिर्फ सात लगन हैं। जिन लोगों ने बच्चों की शादी जुलाई में तय की है, वह तैयारियों में जुट गए हैं। हालांकि भीषण गर्मी की वजह से दिन के समय बाजारों में चहल पहल नहीं दिख रही है। जुलाई के शुक्ल पक्ष में नौ से 15 जुलाई तक केवल सात लगन हैं। 17 जुलाई को एकादशी से फिर लगन में विराम लग जाएगा। जुलाई में लगन कम होने के कारण ज्यादातर तिथियों पर बुकिंग हो गई है। पंडित विनोद शास्त्री ने बताया 9 और 11 जुलाई को रात दिन दोनों समय विवाह का शुभ मुहूर्त है, जबकि 13 जुलाई को दिन में और 14 को रात में शुभ मुहूर्त है। 15 जुलाई को दिन और रात दोनों समय विवाह का मुहूर्त है। उन्होंने बताया कि जुलाई 9, 11, 12, 13, 14, 15 को ही शुभ मुहूर्त है। इसके बाद नवंबर में 12,17 18, 23, 25, 27, 28 तथा दिसंबर 2, 3, 4, 6, 7, 10, 11, 14 को वैवाहिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed