फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   sdm inspection of chamri cut

Hapur News: चमरी के बंद कट का एसडीएम ने किया निरीक्षण

Fri, 07 Jun 2024 10:12 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 07 Jun 2024 10:12 PM IST
विज्ञापन
sdm inspection of chamri cut
हापुड़। दिल्ली रोड पर चमरी मोहल्ले के बाहर पुलिस द्वारा बंद किए गए कट को खुलवाने के लिए लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया था। शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेेश पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


दिल्ली रोड स्थित ग्राम चमरी के मुख्य मार्ग के सामने पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर कट बंद कर दिया गया था। यहां से रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है। कट बंद हो जाने से लोगों को एसएसवी डिग्री कॉलेज के सामने या दिल्ली की तरफ लगभग 500 मीटर आगे से घूम कर आना पड़ता है। विरोध में मोहल्ले के लोगों के साथ दुकानदारों ने सीओ से शिकायत की थी। क्षेत्राधिकार द्वारा दो से तीन दिन के अंदर कट खुलवाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी कट नहीं खुल सका है, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी से भी इसकी शिकायत की गई।
विज्ञापन


जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा के निर्देश पर शुक्रवार शाम एसडीएम सदर शुभम श्रीवास्तव निरीक्षण करने पहुंचे तो कई ई-रिक्शा सड़क पर विपरीत दिशा में दौड़ते मिले। एसडीएम शुभम श्रीवास्तव का कहना है कि निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी के समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर राधेलाल त्यागी, संजय त्यागी, अनुज त्यागी, संजय शर्मा, शैंकी त्यागी, अजय त्यागी, अनुज कुमार, सईद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed