{"_id":"6862cb2e4511dfc86506aa5b","slug":"schools-will-open-from-today-school-chalo-abhiyan-will-run-for-one-month-hapur-news-c-135-1-hpr1002-126652-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज से खुलेंगे स्कूल, एक महीने चलेगा स्कूल चलो अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज से खुलेंगे स्कूल, एक महीने चलेगा स्कूल चलो अभियान
विज्ञापन
हापुड़। ग्रीष्म अवकाश के बाद मंगलवार से जिलेभर के स्कूल खुल जाएंगे। परिषदीय स्कूलों में 15 दिवसीय स्कूल चलो अभियान भी शुरू हो जाएगा। पहले दिन नव प्रवेशित छात्रों को रोली-चंदन का तिलक लगाकर और पुष्प देकर स्वागत किया जाएगा। साथ ही किताबों का वितरण भी शुरू होगा।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा। मिड डे मील में हलवा और खीर परोसा जाएगा। स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षक घरों में संपर्क कर बच्चों का नामांकन कराएंगे। ड्रापआउट व आउट ऑफ स्कूल बच्चों की सूची बनाकर उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। समुदाय एवं अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
बीएसए रीतु तोमर ने बताया कि जनसंपर्क व जागरूकता, सामुदायिक सहभागिता पर ध्यान दिया जाएगा। बालिका शिक्षा पर अधिक जोर दिया जाएगा। इसके साथ ही मलिन बस्तियों, झुग्गी झोपड़ियों, रेलवे स्टेशन के पास, ओवरब्रिज के नीचे अस्थाई आवास में रहने वाले परिवारों, परंपरागत कुटीर एवं लघु सूक्ष्म उद्योग में, ईंट भट्ठा पर कार्यरत परिवारों, जनजाति विशेष पर भी अधिक ध्यान दिया जाएगा।