{"_id":"65218c1cfb14d3a5f301acc6","slug":"scam-with-25-ladies-hapur-news-c-306-1-gha1001-1909-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के बाद 25 लाख हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फाइनेंस कंपनी से लोन दिलाने के बाद 25 लाख हड़पे
Sat, 07 Oct 2023 10:19 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 07 Oct 2023 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली। सुभाष विहार कॉलोनी में निजी फाइनेंस कंपनी से लोन निकलवाकर एक महिला ने 25 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
सुभाष विहार कॉलोनी निवासी मीनू ने बताया कि कुछ दिन पहले कॉलोनी की ही एक महिला ने उनको लोन दिलाने की बात कही। करीब 25 महिला एकत्र हुईं और उसके कहने पर आवश्यकता अनुसार अलग-अलग फाइनेंस कंपनी से करीब 25 लाख रुपये का लोन निकलवा दिया। लेकिन वह सभी धनराशि लोन दिलाने वाली महिला ने ही रख ली। महिलाओं का कहना है कि उन फाइनेंस कंपनियों को किस्त दे रहे हैं, लेकिन उस महिला ने अभी तक पैसे नहीं दिए हैं। इस दौरान ऊषा, स्वाति, द्रोपदी, कविता, सरिता, पिंकी, मोनिका, राजबाला, सुनीता समेत 25 महिलाओं के साथ विश्वास घात किया है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि संबंधित मामले में जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।